शादी के ख्वाब संजोकर घर से भागे, बस स्टैंड पर खाया दोनों ने जहर, मौत से जूझ रहे

Uttar pradesh news (सम्भल। उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले में एक युवक और युवती ने घर से भागकर जहर खा लिया। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर, घरवालों को उनका प्रेम-प्रसंग कतईं मंजूर नहीं था।

Couple eaten poison, condition serious at sambhal hospital

मामला कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड का है, जहां मंगलवार की शाम राह चलते लोगों की नजर बेसुध पड़े प्रेमी युगल पर पड़ी। दोनों की जहर से हालत खराब थी। बस स्टैंड पर उन्हें देखने भीड़ जुटने लगी। उन्हें उल्टी करते और बिलखते देखा। तभी किसी ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। अब दोनों एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार युवक नखासा थाना क्षेत्र के गांव माडली समसपुर का निवासी कौशल राजमिस्त्री है। उसका गांव की ही रहने वाली दूसरे समुदाय के युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी, बाद में हुई। दोनों शादी रचाने की कसम खाकर रविवार को घर से रफ्फूचक्कर हो गए। तीन दिन से परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे, लेकिन पता नहीं चल पा रहा था। सूचना पर अस्पताल पहुंचे कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में उनके परिजनों से बात की जा रही है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+