'श्रीराम का नारा लगाकर देश के लोगों को गुमराह करते हैं, वो राक्षस है', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा
संभल, 12 नवंबर: सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने 'जय श्रीराम' को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। राशिद अल्वी ने कहा कि आजकल कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाकर देश के लोगों को गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों से होशियार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वे सब मुनि नहीं वे निसिचर घोरा यानी (राक्षस) है।
Recommended Video

संभल में आयोजित एक सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशि अल्वी ने कहा,
आजकल कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाकर देश के लोगों को गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों से होशियार रहना चाहिए। आज जो जय श्री राम बोलते हैं, वे बिना नहाएं बोलते हैं। आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वे सब मुनि नहीं वे निसिचर घोरा यानी (राक्षस) है।
इस बयान से पहले राशिद अल्वी ने रामायण के उस प्रसंग का जिक्र किया, जब संजीवनी बूटी लेने के लिए हनुमानजी हिमालय जा रहे थे। उस समय राक्षस नीचे बैठकर जय श्री राम का नारा लगा रहा था। जय श्री राम का नारा सुनकर हनुमान जी नीचे उतर आए थे। राक्षस ने हनुमान जी का कीमती वक्त खराब करने के लिए जय श्री राम का नारा लगाने से पहले स्नान करने भेज दिया था। तभी अप्सरा ने हनुमान जी को बताया था कि तुम्हें स्नान करने के लिए भेजने वाला कोई मुनि नहीं है बल्कि घोर राक्षस है।
इसलिए सभी को समझना चाहिए कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले कोई मुनि नहीं है बल्कि वह राक्षस है जिन से हमें होशियार रहना है। तो वहीं, अब बीजेपी के नेता अमित मालवीय, प्रशांत उमराव समेत कई लोगों ने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के 10 सेकंड का वीडियो शेयर करके राशिद अल्वी पर हिंदू विरोधी बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा, "सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना जहर घुला हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications