संभल: गंगा में नाव सहित समा गए 19 लोग, 17 निकाले गए, दो लापता

Sambhal news, संभल। यूपी के संभल में गुन्नौर कोतवाली इलाके के गंगा घाट में नाव पानी में समा गई। नाव में सवार 19 लोग गंगा में डूब गए। नाविक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। तट के निकट बैठे लोगों ने नांव के डूबने के बाद शोर मचाया। इसके बाद दो मछुआरों ने साहस करते हुए लोगों की जान बचाने का प्रयास किया। 17 लोगों को दोनों मछुआरों ने बाहर निकाल लिया, जबकि दो लोगों का पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश में मछ़ुआरे और गोताखाेर जुटे हैं। सूचना के बाद एसडीएम व पूर्व विधायक के साथ ही पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। बचाव कार्य जारी है।

दो बाइक के साथ सवार हुए 19 लोग

दो बाइक के साथ सवार हुए 19 लोग

उत्तर प्रदेश जिले के अलीगढ़ जनपद के दादौ क्षेत्र के साथ ही बदायूं जनपद के सहसवान, उघैती, सहावर कासगंज के 19 लोग दो बाइक लेकर नाव पर सवार हुए। नाव दो मल्लाह व उनके दो अन्य साथी चला रहे थे। जैसे ही नाव बीच गंगा में पहुंची अचानक से नाव अनियंत्रित हुई और नदी में समाने लगी।

नाविक कूदकर भाग निकला

नाविक कूदकर भाग निकला

इसी बीच नाविक तो कूदकर भाग निकले, लेकिन लोग डूबने लगे। दो मछुआरों ने साहस करते हुए बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही अन्य लोगों ने मदद शुरू कर दी। प्रयास कर लोगों ने 17 लोगों को बचा लिया, जबकि अलीगढ़ जनपद के दादौ थानांतर्गत नगला बगिया निवासी भीमसेन के ढाई वर्षीय मासूम पुत्र प्रदीप और नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ के अमित पुत्र सरदार लापता हो गए।

बचाव कार्य जारी

बचाव कार्य जारी

बाकी बचे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से रामा देवी (40) पत्नी लाल सिंह, प्रेमवती (25) पत्नी लाल सिंह, गंगा देवी पत्नी तोताराम, शीशुपाल (14) पुत्र लाल सिंह, अजीत पुत्र सरदार निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ और खिलौनावती (32) पत्नी महेंद्र निवासी नगला बगिया थाना दादौ की हालत गंभीर देख उन्हें दंगवा सीएचसी भेजा गया। यहां से उन्हें बदायूं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर मौके पर एसडीएम संभल व इंस्पेक्टर गुन्नौर पहुंचे और बचाव कार्य अपनी देखरेख में कराया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+