'सरकार स्कूल-अस्पताल नहीं खुलवाती', Sambhal में मस्जिद के सामने खुली पुलिस चौकी तो भड़के ओवैसी
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले (Sambhal) में शाही जामा मस्जिद के सामने आज पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन किया गया। अब इस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) तीखा काटक्ष करते हुए प्रदेश की योगी सरकार को घेरा।
ओवैसी ने कहा कि सरकार के पास बस पुलिस चौकी और शराब खाने के लिए पैसा होता है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'संभल की जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाई जा रही है। मुल्क के किसी भी कोने में चले जाइए, वहां की सरकार ना तो स्कूल खुलवाती है, ना अस्पताल।

इतना ही नहीं, ओवैसी ने आगे कहा कि अगर कुछ बनाया जाता है तो वो है पुलिस चौकी और शराब खाने। सरकार के पास किसी और चीज़ के लिए पैसे नहीं होते, बस पुलिस चौकी और शराब खाने के लिए।' अपने इस पोस्ट में ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में सबसे कम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभल में 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन आज भी अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। सुरक्षा को देखते हुए संभल के थाना क्षेत्र के कोट पूर्वी मोहल्ले में पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है, जिसका भूमि-पूजन आज हुआ।
प्रशासन ने हाल में संभल हिंसा के मद्देनजर यहां पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा और अशांति के लिहाज से इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक टीम तैनात की जाएगी। संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने एएनआई को बताया कि संभल के कई इलाकों में नई पुलिस चौकियों का निर्माण किया जा रहा है ताकि सुरक्षा बढ़ाई जा सके।
ये भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने गिरिराज सिंह से की मुलाक़ात, AIMIM नेता की समस्या का BJP के केंद्रीय मंत्री निकालेंगे हल












Click it and Unblock the Notifications