Saharanpur Viral Video: कोर्ट में अचानक महिला करने लगी नागिन डांस, जज और वकील हैरान-परेशान
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जिसमे कोर्ट के अंदर जज के सामने अचानक एक महिला जमीन पर लेटकर नागिन डांस करने लगी। बीच सुनवाई के अनायास हुई इस घटना से वहां मौजूद वकील, जज और अन्य लोग भौचक्के रह गए। करीब 15 से 20 मिनट चले नागिन डांस के बाद वह शांत हुई और उसका भाई उसे लेकर चला गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोर्ट परिसर में नागिन डांस
बता दें कि यह पूरी घटना सहारनपुर की दीवानी कचहरी में अपर परिवार न्यायालय की है। घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है, जहां गुरुवार को अपर परिवार न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई चल रही थी। इसी बीच एक महिला के गिरने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा तो एक महिला फर्श पर लेटकर नागिन कर रही थी। मुंह से सांप की तरह आवाज निकाल रही थी। बीच-बीच में कुछ अलग भाषा में बोल रही थी। जिस भाषा को कोई समझा नहीं पाया।

वीडियो हुआ वायरल
वहीं यह नजारा देख कोर्ट में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला को पंखे के नीचे भी लिटाया, लेकिन उसका नागिन डांस नहीं रुका। उधर, महिला के साथ आए उसके भाई ने कहा, थोड़ी देर में शांत हो जाएगी। और फिर हुआ भी वही, 15 से 20 मिनट में महिला शांत हुई और उसका भाई उसे लेकर चला गया। आपको बता दें कि महिला का अपर परिवार न्यायालय में केस विचाराधीन है। उसी को लेकर वह गुरुवार को कोर्ट में आई थी। इस घाना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications