UP News: मोबाइल पर प्रेमी से बात कर रही थी नाबालिग बहन, गुस्साए भाई ने गोली मारकर कर दी हत्या
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में रविवार रात में एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बहन किसी युवक से प्यार करती थी, जिसके चलते भाई उससे नाराज था।
रविवार की रात में बहन अपने प्रेमी से बात कर रही थी। उसी दौरान उसका भाई वहां पहुंचा और उसने उसे बात करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई उसके बाद उसने तमंचा निकाला और बहन को गोली मार दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं नाबालिग बहन की हत्या करने वाला भाई अपने घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह पूरी घटना सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुरा गांव की है। गांव में जगमोहन नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी काम से वह बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी बबीता और बच्चे ही थे।
बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे जगमोहन की बेटी मुश्कान मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान उसका भाई आदित्य वहां पहुंचा और माेबाइल से बात करने से मना किया और विवाद होने पर बहन मुश्कान को गोली मार दी।
वहीं पुलिस की पूछताछ में मृतका की मां बबीता द्वारा लगातार बयान बदला जा रहा है। मां कभी बता रही है कि लाइट कटी थी इस दौरान एक अज्ञात युवक घर में पहुंचा और उसने उसकी बेटी को गोली मार दी। हालांकि कड़ाई से पूछताछ करने में वह बेटे द्वारा गोली मारे जाने की बात स्वीकारी है।
इस बारे में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बताया गया कि एक सगे भाई ने अपनी नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी भाई फरार हो गया है। फरार भाई की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications