Tiktok पर बने दोस्त ने बंदूक की नोंक पर महिला से की हैवानियत, जान से मारने की दी धमकी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ​महिला ने टिकटॉक पर बने दोस्त पर रेप का सनसनीखजे आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ हैवानियत की है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। कोतवाल उमेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

tik tok friend misdeeds girl on gun point in saharanpur

तमंचे की नोंक पर महिला से रेप

मामला बुलंदशहर में कोतवाली नगर का है। एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला ने बताया कि उसे टिकटॉक पर वीडियो बनाने का शौक है। टिकटॉक ऐप के जरिए ही उसकी दोस्ती मुजफ्फनगर के खतौली नगर के फैसल सिद्दीकी हुई। महिला ने बताया कि फैसल से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। वह उसके घर भी आने जाने लगा था। इस दौरान उसने एक बार 15000 और एक बार 5500 रुपए उधार मांगे। महिला ने बताया कि 25 नवंबर 2019 को फैसल आया और तमंचा की नोंक पर उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। यही नहीं फैसल के भाई ने भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी।

एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। कोतवाली उपनिरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह के मुताबिक, टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान महिला की युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद फैसल नाम का युवक उसके घर तक आने जाने लगा। कोतवाल उमेश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+