ऑनलाइन फ्रॉड कर करोड़ों की ठगी करने वाले 10 शातिर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने ब्लॉक करवाए 1400 Paytm अकाउंट

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस व साइबर क्राइम टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस की दोनों टीमों ने गरीब लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके आधार कार्ड से फर्जी तरीके से मोबाइल सिम कार्ड जारी करवाकर ऑनलाइन बिडिंग व अन्य तरीकों से अब तक करोड़ों की ठगी करने वाले 10 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ठगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने ठगों द्वारा जिन 1400 पेटीएम अकाउंट में लेनदेन किया, उन सभी पेटीएम अकाउंट को ब्लॉक करवाकर उनमें मौजूद 53 लाख की नकदी को फ्रीज करवा दिया है।

ten online fraudsters handcuffed by police in saharanpur

ऐसे लोगों को चुना लगाते थे ठग

पुलिस ने आरोपियों के पास से साढ़े चार लाख की नकदी, 664 सिम कार्ड, 24 मोबाइल फोन, 4 पेटीएम डिवाइस, 19 आधार कार्ड, दो दर्जन बार कोड के साथ काफी समान जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियो में से दो आरोपी नेपाल के रहने वाले है, जिनको दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सभी आरोपी सहारनपुर के अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो शहर के लोगों को पैसे देकर उनसे आधार कार्ड लेते और उनके नाम से सिम जारी करवाते। फिर बाद में उन मोबाइल सिम को दिल्ली में 5 से 6 हजार में दूसरे लोगों को भी बेच देते थे। उन फर्जी नंबरों के जरिए फर्जी अकाउंट, ओटीपी हासिल करके ऑनलाइन गेम सेल परचेज के माध्यम से लोगोंं को चुना लगाया करते थे।

पूरे नेटवर्क की तलाश में बनाई गई कई टीमें

एसएसपी सहारनपुर डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के पूरे नेटवर्क की तलाश में कई टीमों का गठन किया गया है। एक टीम नेपाल भी भेजी जाएगी। साथ ही जल्दी ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे और भी पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने इस गुड़ वर्क को अंजाम देने वाली टीम को 25 हज़ार के इनाम की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+