Saharanpur Viral Video: नशे में धुत्त 'पापा की परियों' का हाई वोल्टेज ड्रामा, भीड़ ने बनाया वीडियो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कुछ लड़कियों का बीच रोड पर हाई ड्रामा देखने को मिला। सभी लड़कियां शराब के नशे में धुत्त थी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने से भी बाज नहीं आ रही थी। वहीं जब इस दौरान राहगीरों ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो वो भड़क गई और उन्हें भद्दी-भद्दी गलियां देने लगी। जानकारी अनुसार, वीडियो सहारनपुर के मुख्य बाजार का है।
सहारनपुर के बाजार का यह वीडियो रात के समय का लगता है। वीडियो में कुछ लड़कियां बीच बाजार हंगामा करती हुई दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो जैसे-जैसे आगे चलता है तो भीड़ भी बढ़ती हुई दिखाई पड़ रही है। कुछ ही देर में काफी लोग इकट्ठा हो जाते हैं। वहीं इस दौरान लड़कियों की पुलिसकर्मियों के साथ हाथा-पाई भी वीडियो में देखने को मिलती है।

दरअसल, ऐसा लग रहा है कि मुख्य विवाद वीडियो बनाने को लेकर ही हुआ है। क्योंकि इस घटना का वीडियो अलग-अलग एंगल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यानी केवल पुलिस ही नहीं बल्कि कई लोग इन लड़कियों का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना रहे थे। लड़कियां पूरे हंगामे में वीडियो बनाने का विरोध करती हुई दिखाई भी पड़ रही हैं, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है और सभी लोग वीडियो बनाते रहते हैं।
Recommended Video
वहीं अचानक इन नशेड़ी लड़कियों में से एक लड़की वीडियो बना रहे एक पुलिसकर्मी का फोन तोड़ देती हैं। वहां मौजूद पुलिसवालों से गाली गलौज भी करती हैं। वहीं जब राहगीर पुलिस का साथ देते हैं तो ये पापा की परियां उनपर भी चढ़ बैठती हैं और गंदी-गंदी गलियां देती हुए वहां से जाने लगती हैं। इस दौरान पूरी भीड़ का झुकाव पुलिसकर्मियों की ओर चला जाता है और लड़कियां विलेन बन जाती हैं।
वहीं दूसरी ओर इसी वीडियो का एक पहलू ये भी है कि जब आप वीडियो का ऑडियो सुनते हैं तो आपको समझ आता है कि लड़कियों से अधिक यहां खड़ी सभ्य भीड़ गालियां दे रही है। वायरल हो रही वीडियो देखने और सुनने से पता चलता है कि भीड़ का हिस्सा बने कुछ लोग कहते हैं कि इन्हे डंडो से पीटो, मारो इन्हे। वीडियो में इन लड़कियों का चरित्र चित्रण भी किया गया है।
बहरहाल, काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने इन लड़कियों का मोडिकल परीक्षण कराया है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि जिस बाजार का ये वीडियो है वो सारा इलाका बदनाम है। सवाल ये है कि इसी इलाके में पुलिस चौकी भी है, तो फिर इलाका बदनाम होने क्यों दिया जा रहा है।
इससे भी बड़ी बात ये है कि जिस इलाके को बदनाम बताया जा रहा है वहां सहारनपुर का मुख्य बस अड्डा और रेलवे स्टेशन है। इसी स्टेशन से पैसेंजर से लेकर वंदेभारत और शताब्दी एक्सप्रेस भी निकलती है। ऐसे में कई सवाल ये वीडियो उठा रही है।
-
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना' कहने वाली लड़की कौन? -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications