यूटर्न पर अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक ही गांव के दो घरों के चिराग बुझे

सहारनपुर। यूपी में सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में बाइक से कोचिंग के लिए रहे एक युवक और उसे दो दोस्तों को तेज रफ्तार ने चपेट में ले लिया। यूटर्न पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो एक पेड़ से टकराई और तीन में दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक अस्पताल में मौत से लड़ रहा है।

Saharanpur, कोहराम मच गया, पोस्टमार्टम, तेज रफ्तार, post-mortem, road accident, road accident in uttar pradesh, uttar pradesh, crime, accident, uttar pradesh police, बाइक हादसा, सहारनपुर

बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई
जानकारी के मुताबिक, थाना देवबंद क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी वैभव उर्फ किटटू (20) पुत्र सोभा सिंह कोचिंग के लिए मंगलवार की दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर देवबंद स्थित एक सेंटर पर आने के लिए घर से निकला था। गांव का ही उसका दोस्त संदीप (20) अतर सिंह व अनिकेत (21) मांगे भी किसी काम से देवबंद आ रहे थे। दोनों युवक भी वैभव की बाइक पर सवार हो गए। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, गुनारसा घूम पर तेज गति से बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारें खड़े पेड़ से जा टकराई। जोरदार भिडंत के कारण संदीप और वैभव उछल कर पेड़ से जा टकराए जबकि सबसे पीछे बैठा अनिकेत झटके के साथ जमीन पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने आनन-फानन में तीनों युूवकों को उपचार के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने संदीप अैर वैभव को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिकेत को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में हुई युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+