Saharanpur News: सास ने किया ऐसा कांड, नाराज बहू पहुंची थाने, पुलिस भी हैरान
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सहरानपुर की रहने वाली एक बहू ने अपनी सास के खिलाफ पुलिस से शिकायत किया है। बहू का आरोप है कि उसकी सास मोबाइल में हमेशा इंटरनेट चलाती है।
उसने यह भी आरोप लगाया कि सास सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके मेरे मोबाइल का डेटा खत्म कर देती है। इसे लेकर कई बार उसने अपनी सास को मना किया लेकिन वह उसकी बात मानने को तैयार नहीं है।

मामले में बहू द्वारा दी गई तहरीर के आधार सहारनपुर के सदर बाजार थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं सास-बहू के इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी का है। बहू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति सुबह नहाने खाने के बाद काम करने चला जाता है। पति के जाने के बाद वह घर का काम करती है।
उसने कहा कि दिनभर काम करने के साथ ही वह बच्चों को संभालती है जबकी उसकी सास दिनभर मोबाईल में रील देखती रहती है। रील और फेसबुक चलाकर वह मोबाइल का डाटा खत्म कर देती है। शाम को जब वह मोबाइल लेती है तो डाटा खत्म रहता है।
इस बारे में सदर बाजार थाना प्रभारी प्रवेश सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि बहू द्वारा सास के खिलाफ शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद दोनों को थाने बुलाया गया और मामले का समझाैता करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications