क़त्ल की खौफनाक दास्तां: दोस्त ने नही दी बाइक, तो बौखलाए दोस्त ने पिस्टल से उड़ा दी 'खोपड़ी'
आरोपी चेतन ने अपने दोस्त लोकेश से उसकी बाइक मांगी थी। लेकिन लोकेश ने उसे बाइक देने से मना कर दिया। चेतन के सिर खून सवार हुआ और उसने अवैध पिस्टल अपने दोस्त की कनपटी पर सटा दी और गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

यूपी के सहारनपुर जिले में दो दोस्तों के बीच बाइक को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी दोस्त खुद को बचाने के लिए घटना को हादसा जताने में लगा रहा, लेकिन पुलिस ने महज 13 घंटे में इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाते हुए हत्यारे को अरेस्ट कर लिया।
बचपन के दोस्त ने रंगे खून से हाथ
जिस दोस्त का हाथ पकड़ उसने जिंदगी में साथ-साथ कदम रखा था। शायद उसे ये अंदाजा नही था कि एक दिन उसी दोस्त के हाथ उसी के खून से रंग जाएंगे और दोस्ती के रिश्ते का क़त्ल कर देंगे। जनपद सहारनपुर में हत्या की एक ऐसी सनसनीखेज़ वारदात सामने आई हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। थाना नकुड़ क्षेत्र अंतर्गत बिडवी गाँव में चेतन नाम के एक युवक ने अपने बचपन के जिगरी दोस्त लोकेश को मौत के घाट उतार दिया और हत्या की वारदात को हादसा बताने में जुट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

बाइक देने से इनकार करने पर हुआ ख़ूनी खेल
दरअसल आरोपी चेतन ने अपने दोस्त लोकेश से उसकी बाइक मांगी थी। चेतन लोकेश की बाइक पर ड्राइव करना चाहता था। लेकिन लोकेश ने उसे बाइक देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लेकिन बाइक को मना करना चेतन को बर्दाश्त नही हुआ और उसने एक खौफ़नाक साज़िश रच डाली। चेतन के सिर खून सवार हुआ और उसने पहले से मौजूद अवैध पिस्टल से अपने दोस्त लोकेश की कनपटी पर सटा दी और गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
हत्या को हादसा बनाने की थी प्लानिग
वही घटना के बाद जब गाँव में गोली चलने की आव़ाज आई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। उन्होंने देखां की जमीन पर लहूलुहान हालत में लोकेश का शव पड़ा था। जबकि पास में ही चेतन खड़ा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने उससे घटना के बारे में जानने का प्रयास किया तो उसने सबको बरगलाना शुरू कर दिया। चेतन कहने लगा कि दोनों दोस्त पिस्टल चेक कर रहे थे, तभी अचानक फायर हो गया और गोली लोकेश को लग गई। उसने लोकेश की हत्या नही की हैं। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चेतन को हिरासत में ले लिया।

Recommended Video

महज 13 घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा हत्यारा
एसपी देहात सूरज राय के मुताबिक बाइक न देने से नाराज होकर चेतन ने घटना को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने महज़ 13 घंटे में इस मर्डर की वारदात का ख़ुलासा किया हैं। इसके साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने का भी प्रयास कर रही हैं, कि आरोपी चेतन द्वारा जिस अवैध पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया है, वह उसके पास कहाँ से आई हैं।
दोस्ती के कत्ल से हर कोई हैरान
उधर ग्रामीणों की माने तो लोकेश और चेतन के बीच बचपन से काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ ही रहते थे और एक मत रहा करते थे। उनकी इस दोस्ती का जिक्र गाँव में भी होता था। दोनों ने साथ-साथ पढाई शुरू की और एक दुसरे के बिना नही रहते थे। लेकिन जिस तरह की घटना सामने आई है, उसने दोस्ती के रिश्तों में बहे खून से कई सवाल खड़े कर दिए। यही वजह हैं की हर कोई इस घटना से हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications