नूपुर शर्मा-नवीन जिंदल के खिलाफ सहारनपुर में प्रदर्शन, गिरफ्तार की मांग

सहारनपुर, 10 जून: बीजेपी से सस्पेंड नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली सहित यूपी के अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। लोगों की मांग है कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ्तार किया जाए। यूपी के सहारनपुर में भी शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए और बीजेपी से निलंबित दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबारी करने लगे।

protest in Saharanpur over inflammatory statements of Nupur Sharma and Naveen Jindal

नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी

सहारनपुर के घंटाघर चौराहे पर नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी की निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यही नहीं, इस दौरान अल्लाह-हु-अकबर नारा-ए-तकबीर के नारे भी लगाए गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश

बता दें, प्रदेश के सभी संवेदनशील जिलों में प्रशासन और धर्मगुरुओं की तरफ से अपील की गई थी कि सभी नमाजी नमाज के बाद अपने घर के लिए जाएं। इसके बाद भी लोग जमा हुए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस के अधिकारियों ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा गया। इससे पहले दिल्ली और कोलकाता में भारी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में प्रदर्शनकारी इकठ्ठा हो गए। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। नूपुर शर्मा की पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने निलंबित कर दिया था।

एसएसपी ने कहा - देवबंद में कोई घटना नहीं हुई, फेल न्यूज न फैलाएं

मीडिया रिपोर्ट, 'जुमे की नमाज के बाद देवबंद में हंगामा' को रिप्लाई करते हुए सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोहर ने कहा, ''फेक न्यूज फैलाना बंद करो। स्थिति बिल्कुल सामान्य है! देवबंद में कोई घटना नहीं हुई है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+