Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'एक हाथ मे चूड़ी दूसरे में तमंचा', हाईवे पर हुस्न का जलवा दिखाकर लूट, पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

Highway Robbery : जनपद सहारनपुर की थाना नांगल पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं, जो लड़कियों की ड्रेस पहनकर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपना निशाना बनाते थे।

man dressed as women rob everyone on highway by asking for lift saharanpur up news

कुछ ही साल पहले की बात है कि यूपी में लोग हाईवे पर रात में निकलने से डरा करते थे। कुछ इलाके तो ऐसे थे जिनके लिए कहा जाता था कि 8 बजे के बाद वहां से गुजरने वाला राहगीर या तो लुट कर जाएगा या फिर पिटकर। हालांकि जबसे योगी आदित्यनाथ ने यूपी की कमान संभाली है, तब से अपराध और अपराधियों पर काफी हद तक लगाम कसी गई है। पर फिर भी आए दिन कोई न कोई ऐसा मामला सामने आ ही जाती है, जिसमे हाईवे पर लूटपाट और हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया गया होता है। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने 5 ऐसे शातिर बदमाशों के गिरोह को धर दबोचा है, जो फिल्मो से सीख लेकर हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

हाईवे पर 'लूटेरी हसीनाओं' का ये राज़ उड़ा देगा होश

हाईवे पर 'लूटेरी हसीनाओं' का ये राज़ उड़ा देगा होश

आपको बता दें कि पहली बार मे अगर उन्हें देखें तो किसी की भी आँखे धोखा खा जाए, अंदाज और अदाएं ऐसी की बॉलीवुड की अदाकार भी फेल। लेकिन हुस्न के पर्दे का जब राज खुला तो खाकी भी दंग रह गईं। जी हां, दरअसल जनपद सहारनपुर की थाना नांगल पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं, जो लड़कियों की ड्रेस पहनकर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपना निशाना बनाते थे। और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस इस गिरोह की क्राइम कुंडली खंगाल रही हैं।

लाचार महिला समझ रोका ट्रक, लेकिन घट गई वारदात...

लाचार महिला समझ रोका ट्रक, लेकिन घट गई वारदात...

दरअसल थाना नांगल पुलिस को शिकायत मिली थी। हाईवे पर कपासा अंडरपास के बाद एक पिकअप चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जिन लूटेरो ने इस घटना को अंजाम दिया हैं। सभी पुरुष हैं, जिन्होंने युवतियों की ड्रेस पहनकर लिफ्ट के बहाने गाड़ी को रुकवाया और फिर झुंड बनाकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूटेरो की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी।

Recommended Video

    Kanjhawala accident victim’s house looted, family blames Nidhi | Oneindia News *News
    हसीनाओं सी अदा दिखाकर वाहन चालकों को फंसाता था गिरोह

    हसीनाओं सी अदा दिखाकर वाहन चालकों को फंसाता था गिरोह

    वही एसपी देहात के मुताबिक शिकायत मिलने के महज़ 4 घंटो में पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया हैं। एसपी के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी महिलाओं का भेष बदलकर हाईवे से गुजरने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अदा दिखाती थी। वह लिफ्ट के बहाने ट्रक चालकों को रोककर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देती थी। फिलहाल गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से घटना में शामिल हथियार व लूट की नगदी और एक स्कूटी बरामद की गई हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+