सहारनपुर: अवैध केमिकल फैक्‍ट्री में गैस रिसाव से हड़कंप, कई लोग बेहोश

Gas Leakage In Illegal Chemical Factory In Saharanpur: सहारनपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में केमिकल फैक्‍ट्री (Chemical Factory) में गैस रिवास (Gas Leakage) से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच सूचना पर पहुंची फायर ब‍िग्रेड की तीन गाड़ि‍यों ने धुंए और गैस पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गैस की वजह से कई लोग बेहोश हो गए हैं, जिन्‍हें अस्‍पताल भि‍जवाया गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कहा जा रहा है कि केमिकल फैक्‍ट्री में अवैध (Illegal) रूप से केमिकल बनाने का काम चल रहा था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने मामले में जांच की बात कही है।

Gas Leakage In Illegal Chemical Factory In Saharanpur

अवैध तरीके से चल रहा थी केमिकल फैक्‍ट्री

थाना देहात कोतवाली इलाके के घोघरेकी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, यहां अवैध तरीके से केमि‍कल बनाने वाली फैक्‍ट्री लंबे समय से चल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में रोज जहरीले धुएं का रिसाव होता है। सोमवार की देर रात अचानक गैस और धुंए का गुबार निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि धुंए की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्‍कत हुई, वहीं कई लोग बेहोश भी हो गए।

एसपी सिटी ने कही जांच की बात

घटना की सूचना मिलते ही गांव में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और हालात पर काबू किया। उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी विनित भटनागर ने दिया जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+