सहारनपुर: दीवार में फंसा था नाग-नागिन का जोड़ा, किसान ने देखा तो हार्ट अटैक से हुई मौत

सहारनपुर। खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से है, जिस सुनकार आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां नाग-नागिन के जोड़े को देखने मात्र से एक किसान की मौत हो गई। तो वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि, एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और नाग-नागिन के जोड़े को पकड़कर अपने साथ ले गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Farmer died due to heart attack after seeing snakes couple in Saharanpur district

मामला सहारनपुर जिले के फतेहपुर जट गांव का है। रजत कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह उठा तो उसने अपने घर के बराबर में ही बने किसान वीरेंद्र सिंह के मकान की दीवार में नाग-नागिन का जोड़ा देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान किसान वीरेंद्र चौधरी भी नाग-नागिन को देखने के लिए वहां आ गए। नाग-नागिन वीरेंद्र सिंह के मकान की पिछली साइड में दीवार में ही फंसे हुए थे।

बताया जाता है कि वीरेंद्र को नाग-नागिन का जोड़ा देखते हुए गहरा आघात लगा और कुछ देर बाद उसे अचानक आर्ट अटैक आ गया। अटैक आने पर उसको अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम हिमांशु नागपाल को दी। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची।

टीम ने ग्रामीण की मदद से दीवार में फंसे दोनों सांपों बमुश्किल बाहर निकाला और एक बोरे में बंद कर लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं, यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+