सहारनपुर: आश्रम में घुसकर बुजुर्ग महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, नशेड़ी युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, महिला सत्संग भवन में पिछले 30 वर्षों से सेवा कर रही थी। सिरफिरे नशेड़ी युवक ने उस पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मोके पर पहुंची और हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस पूरे मामले में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि अभियुक्त को मौके से हिरासत में ले लिया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

elderly woman beaten to death in saharanpur accused arrested

महिला को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

वारदात कोतवाली मिर्ज़ापुर के बादशाहीबाग इलाके की है। यहां हाइवे पर स्तिथ एक सत्संग आश्रम में एक बुजुर्ग महिला ननदिया पिछले करीब 30 सालों से चौकीदारी कर रही थी। बुधवार की दोपहर महिला आश्रम में बैठी थीं, तभी अचानक नशे की हालत में एक युवक दीवार फांदकर सत्संग भवन में घुस आया। नशेड़ी के हाथ में लाठी थी। उसने बुजुर्ग महिला और एक अन्य व्यक्ति पर लाठी से हमला बोल दिया। हमले में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस पूरे मामले में सहारनपुर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि अभियुक्त को मौके से हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+