यूपी: घर के सामने पेशाब करने को लेकर भिड़े दो समुदाय, जमकर पथराव, पुलिस के होश फाख्ता हो गए

uttar pradesh news, सहारनपुर। मामूली-सी बात को लेकर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कोतवाली देवबंद क्षेत्र में दो समुदायों के बीच रार ठन गई। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए और जमकर पत्थर चले। उपद्रवियों की चपेट में महिला-बच्चे भी आ गए। करीब आधा दर्जन को चोटें आईं। इसी बीच सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। दंगे की आहट से जिले के प्रशासिनक अधिकारियों के बीच भी हड़कंप मच गया।

Communal Clash at Saharanpur, Many people injured including women

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर केस दर्ज किए हैं। वहीं, हमलावर लोगों के लिए धर-पकड़ शुरू कर दी गई है। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के लोगों के लिए तहरीर दीं। यह घटना गांव जटोल की है, जहां मामचंद व फैय्याज पक्ष के बीच घर के सामने बनी नाली पेशाब करने को लेकर कहासुनी हो गई। बहसबाजी में झगड़ा बढ़ गया और फिर फथराव शुरू हो गया। इस पथराव में महिलाओं को ज्यादा चोटें पहुंची हैं।

Communal Clash at Saharanpur, Many people injured including women

वहीं, सूचना पर सीओ सिद्धार्थ सिंह, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही और खेडामुगल चौकी प्रभारी प्रमोद चौधरी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के काफी देर बाद मामला थमा। सिपाहियों ने महिला व बच्चों को चुप कराया। वहीं, पूरे गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई। हालांकि, पत्थरबाज वाले लोगों की गिरफ्तारी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों और से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शांति-व्यवस्था खराब करने वाले असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+