Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Imran Masood पर दर्ज हुआ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का केस, कांग्रेस छोड़ थामा था SP का दामन

Imran Masood पर दर्ज हुआ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का केस, कांग्रेस छोड़ थामा था SP का दामन

सहारनपुर, 11 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के मुस्लिम चेहरे इमरान मसूद ने पार्टी का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के ऐलान करने के साथ ही उनपर केस दर्ज किया गया है। यह केस कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने के मामले में दर्ज हुआ है।

Case of violation of Covid protocol registered against Imran Masood

दरअसल, मसूद ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और सपा में जाने का ऐलान था। इस सभा को रखने के लिए इमरान मसूद ने कोई पूर्व अनुमति नहीं ली। इस मीटिंग के अंदर ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और ना ही किसी ने मास्क लगाया हुआ था। जिसको देखते हुए थाना कुतुबशेर में इमरान मसूद सहित 10 लोगों पर नामजद व 300 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सिटी एसपी राजेश कुमार के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने कहा, 'इमरान मसूद ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक बुलाई थी। उन्होंने इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। कोरोना मानदंडों के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। सामाजिक भेद नियमों का भी उल्लंघन किया गया। '

बता दें कि कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ देने की बात कही है। इमरान मसूद पहले से ही अपनी पार्टी कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन की बात करते रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। कांग्रेस इस बार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ रही है, जिसके बाद उन्होंने सपा में जाने का मन बना लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+