अमित शाह सहारनपुर में 'माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय' की रखेंगे नींव, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
सहारनपुर, 01 दिसंबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को यूपी के सहारनपुर आएंगे। यहां वे शाकुंभरी यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद दोनों नेता एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन के आलोक में शिलान्यास और जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभा स्थल के पास ही तीन हेलीपैड बनाए गए हैं।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने बताया कि शिलान्यास और जनसभा को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगाह रखी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications