नए साल पर ओवैसी का PM पर वार, गिनाए मोदी के 3 यार; जानिए CM योगी पर क्या कहा
सहारनपुर, 02 जनवरी: एआईएमआईएमए चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नए साल के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। ओवैसी यूपी के सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा का पीएम मोदी के तीन यार हैं, ड्रामा, फसाद और अत्याचार। ओवैसी ने खुद इसका एक वीडियो भी ट्वीट किया है।
Recommended Video

सीएम योगी को लेकर कही ये बात
वीडियो में ओवैसी ने कहा, "नसीमुद्दीन का नाम लिया लेकिन कांग्रेस पार्टी तो नहीं बोलेगी, नसीम का नाम लेंगे तो हमारे वोट नहीं मिलेंगे। कांग्रेस इमरान का नाम नहीं लेगी। समाजवादी पार्टी आजम का नाम नहीं लेगी, लेकिन हम अमित शाह और सीएम योगी से कहना चाह रहे हैं कि यूपी में योगी 'राज' (RAJ) है, उसका मतलब है R 'र' रिश्वत, A 'अ' अपराध या आतंक और 'J' का मतलब है जातिवाद! अमित शाह आपका कर्जा अदा हो गया"
हरिद्वार में धर्म संसद में हुई बयानबाजी का उठाया मुद्दा
बता दें, असदुद्दीन ओवैसी ने हरिद्वार की धर्म संसद में हुई बयानबाजी का भी मुद्दा उठाया। ओवैसी ने कहा कि यह धर्म संसद भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से हुई थी। एआईएमआईएमए चीफ ने सवाल उठाया कि जब देश में मुसलमानों के कत्ले आम की बात होती है तो कोई इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है।
सपा से गठबंधन को लेकर क्या कहा ?
असदुद्दीन ओवैसी ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गठबंधन को लेकर कहा कि "हम कांग्रेस-बीजेपी को छोड़कर किसी से भी गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन जब एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से AIMIM से गठबंधन का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ओवैसी पर इल्जाम लगते हैं। 60 साल से हम पर कभी आतंकवाद, फिरकपरस्ती का इल्जाम लगा। सुन लो अखिलेश मुझे तुमसे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 11 फीसद तुम यादव हो, 19 फीसद मुस्लिम हैं। तुम अगर सीएम बने तो मुसलमान के वोट की खैरात से बने हो।"












Click it and Unblock the Notifications