'जब घर जाता हूं तो लगता है कोरोना का शिकार हूं' सुसाइड नोट में ये बातें लिख क्लर्क ने लगाई फांसी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक सरकार कर्मचारी ने अपने कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसके मुताबिक, कोरोना वायरस के डर की वजह से कर्मचारी ने अपनी जान दी है। एसएसपी दिनेश कुमार के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में था।

कार्यालय में फांसी लगाकर दी जान

कार्यालय में फांसी लगाकर दी जान

नकुड़ थानाक्षेत्र में बाईपास स्थित सत्संग भवन के पास गन्ना विकास परिषद शेरमऊ का कार्यालय है। बुधवार रात आठ बजे तक कार्यालय बंद नहीं हुआ था। पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र ने अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कार्यालय में क्लर्क आदेश सैनी का शव फांसी के फंदे से लटका था। आदेश रामपुर मनिहारान थाने के गांव शेरपुर का रहने वाला था। मौके पर पहुंची नकुड़ कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच की।

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है, 'मैं कोरोना वायरस से बहुत डरा हुआ हूं। मुझे अपनी चिंता नहीं है। मुझे बच्चों की चिंता रहती है, क्योंकि मैं जब घर जाता हूं तो मुझे लगता है कि मैं कोरोना वायरस का शिकार हूं। मैं पिछले 10 दिनों से सोया नहीं हूं। इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं। इसके लिए कोई दोषी नहीं है। मेरी यह अंतिम प्रार्थना है कि मेरे बाद यह पत्र जिसे भी मिले इसका सही जगह इस्तेमाल करने का कष्ट करे।'

भारत में कोरोना से 50 लोगों की मौत

भारत में कोरोना से 50 लोगों की मौत

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 47,249 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या नौ लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 1965 हो गई है, जबकि इस महामारी से 50 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+