Tiktok पर लगाया गांव की लड़की का फोटो, पंचायत के बाद पिता ने की जमकर पिटाई

Saharanpur News, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में एक युवक को Tiktok पर गांव की एक युवती की फोटो लगाकर गाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने बाद गांव में एक पंचायत हुई और भरी पंचायत में युवक के पिता ने उसे खंभे से बांधकर जमकर लाठी डंडों से पीटा। इस पिटाई का वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Tiktok पर वारयरल किया था फोटो

Tiktok पर वारयरल किया था फोटो

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला सहारनपुर के बेहट थाना इलाके के एक गांव का है। गांव निवासी युवक एक सोशल मीडिया एप पर सक्रिय है। उसने अपने प्रोफाइल का इस्तेमाल करके एक फिल्मी गाने को अपनी आवाज दी। इस वीडियो के एक विंडो में युवक का गाना गाते हुए लाइव पोज है और दूसरी विंडो में गांव की ही एक लड़की का फोटो इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया एप पर अपलोड हुए इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जब शेयर किया गया तो इसे गांव तक पहुंचने में देर नहीं लगी।

गांव में हुई थी पंचायत

गांव में हुई थी पंचायत

युवक की इस हरकत को गांव के लोगों ने अपनी आंखों से देखा जिसके बाद उसके खिलाफ आक्रोश फैल गया। उसके पिता से शिकायत हुई और बिरादरी की पंचायत आनन-फानन में आयोजित की गई। इस पंचायत में लड़की के फोटो के इस्तेमाल की बात की पुष्टि पंचों ने की। जिसके बाद पंचों ने युवक को सजा देने का फैसला किया। उसके पिता को आदेश दिया गया कि वह भरी पंचायत में अपने बेटे को अपने हाथों से सजा दे। फिर क्या था! दो लोगों ने युवक को हाथ पकड़कर खंभे से सटा लिया और उसके पिता ने एक लाठी लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने क्या कहा

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिए। पुलिस की जांच में बेटे की गलती के बाद उसे पिता के हाथों सजा देने की बात सामने आई है। अभी तक इस मामले में किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। एसएसपी ने बताया कि 107, 116 और शांती भंग की धाराओं में कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+