सहारनपुर: 11 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाश बेखौफ होकर अपहरण, हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। गंगोह थाना इलाके के फतेहपुर कला गांव में 11 साल के मासूम अयान की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मासूम की हत्या की खबर जैसे ही परिजनों व पुलिस को लगी इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर अयान का खून से लथपथ शव गन्ने के खेतों में पड़ा हुआ था। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि बच्चे के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Recommended Video

    सहारनपुर: 11 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव
    11 year old boy kidnapped and impaled in saharanpur

    तीन दिन से लापता था 11 साल का अयान

    अयान तीतरो थाना इलाके के झाड़वान गांव में स्थित अपने घर से 3 दिन पहले दोपहर का खाना खाकर बाहर खेलने गया था, लेकिन उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं लगा। परेशान परिजनों ने गंगोह थाने में अयान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 घंटे तक जब अयान का कोई सुराग नहीं लगा तब पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में दर्ज कर आयान की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अयान नहीं मिला। मंगलवार को अयान का खून से लथपथ शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

    नहीं थी किसी से रंजिश, ना आया फिरौती के लिए कॉल

    अयान के परिजनों का कहना है उनसे किसी की रंजिश भी नहीं थी और ना ही उनके पास कोई फिरौती के लिए फोन आया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि बच्चे के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी देहात ने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+