रथ पर सवार होकर महाराजपुर पहुंचे प्रभात झा, जनता से पूछा बताओ किसकी सरकार बनेगी
(BJP Jan Ashirwad Yatra) पीएम मोदी भारत का झंडा पूरे विश्व में फहरा रहे हैं। आप एक बटन दबाएंगे तो मप्र में नया इतिहास रखा जाएगा। शिवराज सिंह चौहान इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लगातार 18 साल से अधिक मुख्यमंत्री रहे हैं। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने महाराजपुर में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए कही... उन्होंने कहा कि आपके एक बटन दबाकर भाजपा को वोट करने से प्रदेश में नया कीर्तिमान रचा जाएगा।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को सागर जिले में प्रवेश की है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव यात्रा को लेकर सागर पहुंचे। महाराजपुर में रथसभा के दौरान प्रभात झा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह चौहान इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने जनता के सामने शिवराज और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रभात झा बोले कि आपको ईवीएम मशीन पर एक बटन दबाने से प्रदेश में नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंघ के जमाने से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री साढ़े 18 साल नहीं रहा। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में यह इतिहास रचा है।
प्रभात झाा बोले कि आप बताईए मप्र में किसकी सरकार बनेगी? रथ के चारों तरफ खड़ीं महिलाओं और पब्लिक की तरफ से आवाज आई कि भाजपा की सरकार बनेगी, उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री कौन होगा तो आवाज आई शिवराज सिंह चौहान। दरअसल सोमवार को भाजपा की पहली जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में पहुंची थी। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर में सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित सागर जिले की सीमा महाराजपुर से यात्रा का रथ सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया और अन्य पदाधिकारी व भाजपा नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications