Madhya Pradesh: जन आशीर्वाद के सामने से गुजरेगी जन आक्रोश रैली, फिर क्या होगा...? हटा में पॉलीटिकल पारा हाई
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा और कांग्रेस की जन आक्रोश रैली आमने-सामने आ जाएं तो क्या होगा? दमोह जिले के हटा में बीते दो दिन से यही टेंशन प्रशासन की नींद उड़ा चुका है। बुधवार शाम को चंडी चौक पर दोनों यात्राएं क्रॉस होने वाली हैं...

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा में सियासी पारा ऐसा बड़ा कि शासन-प्रशासन, पुलिस और आम लोग टेंशन में आ गए। दरअसल यहां चंडी चौक पर शाम को भाजपा की जन आशीर्वाद रैली और कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आमना-सामना होने वाला है, इधर दोपहर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की शौर्य यात्रा पहुंचेगी। यात्राओं के दौरान किसी भी प्रकार का टकराव रोकने के लिए दो दिन से स्थानीय पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं।
मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भाजपा प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्राएं निकालकर जनता के बीच पहुंच रही है तो कांग्रेस इसके जवाब में जन आक्रोश रैली प्रारंभ कर चुकी है। यात्राओं में भाजपा कांग्रेस तो कांग्रेस भाजपा सरकार और नेताओं पर आरोपों और बयानों की बौछार कर रहे हैं। इस दौरान सागर संभाग के दमोह जिले की हटा विधानसभा में बुधवार देर शाम चंडी चौक पर दोनों यात्राएं आमने-सामने आने वाली हैं। चंदी चौक पर भाजपा की सभा होना है तो कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के गुजरने का मार्ग और समय भी वही है! स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस स्थिति को कैसे टालें ताकि कोई अप्रत्याशित स्थिति न बने इसको लेकर दो दिन से माथापच्ची कर रहे हैं। टीआई मनीष मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष पल्या एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव के साथ संपर्क में हैं। उनका कहना है कि तैयारियां अंतिम दौर में है सभी आयोजन शांतिपूर्ण सम्पन्न करा लिए जाएंगे।
एसडीएम-एसडीओपी दोनों दलों के नेताओं के संपर्क में हैं
वहीं एसडीएम रीता डहेरिया एवं एसडीओपी नीतेश पटेल ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव और बीजेपी मंडल अध्यक्ष हटा मनीष पलया, कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक और जन आशीर्वाद रैली के प्रभारी रत्नेश खटीक के साथ बैठक कर आयोजनों की जानकारी ली। उन्होंने दोनों दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने यात्राओं के मिलन के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच शांति रखने व किसी भी तरह की स्थिति न बिगड़े इसके प्रयास करने की बता रखी है। इधर दोपहर बाद बजरंग दल-विहिप की शौर्य यात्रा के आगमन को लेकर भी अधिकारियों के माथे पर टेंशन बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications