सागर में कार और ट्रक के बीच दर्दनाक एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत, JCB की मदद से लोगों को बाहर निकाला

Sagar Accident News: मध्य प्रदेश के सागर में शुक्रवार की शाम गढ़ाकोटा मार्ग पर दर्दनांक एक्सीडेंट की घटना हो गई। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया। दरअसल, जटाशंकर घाटी पर तेज रफ्तार ट्रक और एक कार धमाकेदार टक्कर हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वो कार के ऊपर चढ़ गया।

है एक्सीडेंट में ट्रक कर के ऊपर पूरी तरह चढ़ गया था, जिससे कर सवार पूरे लोग बुरी तरह दब गए थे। दुर्घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को कार के ऊपर से हटाया। इसके बाद पुलिस ने संबल की मदद से कर के गेट निकले और घायल और मृतक को शव को बाहर निकाला।

Tragic accident between car and truck on Gadhakota road 5 people died JCB helped

जानकारी के अनुसार, परसोरिया निवासी जैन परिवार शुक्रवार शाम को सागर में निजी काम पूरा कर अपने घर परसोरिया लौट रहा था। इसी दौरान, सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर जटाशंकर घाटी के पास दमोह की ओर से आ रहे राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार पर चढ़ गया, जिससे कार सवार लोग दब गए। घटना के समय कार में कुल छह लोग सवार थे।

भीषण दुर्घटना में परसोरिया निवासी संदेश पिता सुरेश चंद जैन (38 वर्ष), प्रभा पत्नी सुरेश चंद जैन (60 वर्ष), नैनसी पत्नी शैलेंद्र जैन (30 वर्ष), निधि पत्नी संदेश जैन (32 वर्ष), और उत्कर्ष पिता शैलेंद्र जैन (6 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर बबलू पिता अजीत खान (40 वर्ष), निवासी परसोरिया, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+