ठेले वाले ने बचाई तीन जिंदगी, नहर में गिरी कार से पति, पत्नी व बच्चे को बाहर निकाला
Sagar News, सागर। एक ठेले वाले तीन लोगों की जिंदगी बचा ली। इस दौरान उसकी खुद की जिंदगी कई बार जोखिम में पड़ी, मगर ठेले वाले ने हिम्मत नहीं हारी और पानी में डूबते पति, पत्नी व बच्चे को सकुशल बाहर निकालकर ही दम लिया।

मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले के संजय ड्राइव स्थित नहर का है। शनिवार सुबह रानीपुरा पुरव्याऊ टौरी निवासी एक युवक कार में सवार होकर बांदरी की ओर जा रहा था। कार में उसकी पत्नी व चार साल का बेटा भी था। संजय ड्राइव स्थित नहर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर तेज गति से आई दूसरी कार को बचाने के प्रयास में रानीपुरा के युवक की कार असंतुलित होकर नहर में जा गिरी।
युवक, उसकी पत्नी और बेटा नहर के पानी में कार समेत डूबने लगे। यहा हादसा देख क्रॉसिंग के पास चाट का ठेला लगाने वाले बृजभूषण प्रजापति ने बिना किसी देरी के अकेला ही उनको बचाने के प्रयास में जुट गया। देखते ही देखते अन्य लोग भी बृजभूषण की मदद को आगे आया। कुछ देर में तीनों को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
कई बार हो चुके हैं हादसे
संजय ड्राइव स्थित नहर में अक्सर हादसे हो रहे हैं, क्योंकि लाखा बंजारा झील के तालाब से होती हुई यह नहर कनेरादेव गांव की ओर जाती है। सड़क पर नहर के किनारे कोई रैलिंग भी नहीं लगी हुई है। जरा सी असावधानी में यहां हादसा हो जाता है। पूर्व में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली इस नहर में पलट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications