मध्य प्रदेश में निष्कासित भाजपा नेता के अवैध होटल पर बुलडोजर नहीं डायनामाइट चला

मध्य प्रदेश के सागर जिले में निष्कासित भाजपा नेता के अवैध होटल को प्रशासन ने गिरा दिया है। होटल को डायनामाइट से विस्फोट करके गिराया गया है। निष्कासित भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता फरार हैं।

sagar

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के निष्कासित नेता के होटल पर प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार बड़ी कार्रवाई करते हुए इसे गिरा दिया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित निष्कासित भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के होटल पर प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है। सागर जिले के मकरोनिया थाना के अंतर्गत स्थित मिश्री चंद के होटल को कंट्रोल ब्लास्टिंग से होटल को जमींदोज कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद सागर के डीएम दीपक आर्या ने बताया कि पुलिस ने मिश्री चंद गुप्ता के गैरकानूनी होटल को ध्वस्त कर दिया है। होटल के इतर किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ होटल को ध्वस्त किया गया है।

बता दें कि जग्गू यादव हत्याकांड में पुलिस पहले ही 8 नामजद आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मिश्री चंद गुप्ता सहित तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और इन आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को गिराने की मांग कर रहे थे। इससे पहले भी प्रशासन होटल जयराम के कुछ हिस्से को गिरा चुकी है। मिश्री चंद के होटल को मंगलवार रात तकरीबन 8 बजे गिराया गया, इस दौरान शीर्ष अधिकारी और पुलिस बल मौजूद था। आरोपी का होटल मकरोनिया चौराहे के पास स्थित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह होटल अवैध है। जिसके बाद डीएम दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, एसडीएम, तहसलीदार समेत कई अधिकारियों ने इसका मुआयना किया और इसे ध्वस्त करा दिया। बता दें कि इस मामले में लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, मिश्री चंद गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, वकील गुप्ता, आशीष मालवीय, जितेंद्र गुप्ताके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमे से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+