Sagar News: लोकायुक्त पुलिस की सफलता, 20 दिन में तीन पटवारी ट्रैप

मध्य प्रदेश के सागर में लोकायुक्त पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। बीते 20 दिन में तीन रिश्वतखोर पटवारियों पर शिकंजा कसा गया है। तीन पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं। सोमवार को सागर तहसील के एक किसान से रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार हुआ है।

MP लोकायुक्त पुलिस की सफलता, 20 दिन में तीन पटवारी ट्रैप
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आवेदक राजेन्द्र सिंह दांगी भगवान सिंह दांगी निवासी पड़रिया गांव तहसील सागर ने ​लोकायुक्त कार्यालय में आकर सागर तहसील के पटवारी गौरव मिश्रा के खिलाफ शिकायत की थी। पटवारी गौरव उससे सीमांकन के एवज में रिश्वत मांग रहा था। सोमवार को पटवारी ने रकम लेकर सागर मुख्यालय में पुरानी कलेक्टोरेट स्थित नाजिर शाखा बुलाया था। यहां राजेंद्र सिंह ने जैसे ही उसे रिश्वत की रकम दी और लोकायुक्त को इशारा किया वैसे ही तत्काल पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

20 दिन में तीन पटवारी ट्रेप हुए
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार सागर में बीते 20 दिन में तीन पटवारी ट्रैप हुए हैं। इनमें सोमवार को सागर तहसील का पटवारी गौरव मिश्रा सहित चार दिन पहले सिविल लाइन स्थित बीयर बार के बाहर रिश्वत लेते पटवारी अनुराग ताम्रकार व उसके पहले 7 जून को पामाखेड़ी में पटवारी अवध कुमार श्रीवास्तव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+