लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक पारुल साहू ने का इस्तीफा; BJP में जानें की अटकलें
Sagar News: मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को सागर जिले की सुरखी सीट से विधायक रहीं पारुल साहू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि पारुल साहू 2013 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को चुनाव में हराया था। पारुल के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थी।

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को सागर में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक पारुल साहू मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक लाइन का पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
प्रसिद्ध आबकारी व्यापारी और पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी पारुल साहू ने 2013 में सागर जिले की सुरखी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कद्दावर नेता और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को 141 वोटों से हराया था। साल 2018 के चुनाव में बीजेपी ने टिकट काट दिया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक होते हुए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट काटा, तभी से नाराज पारुल साहू ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने उपचुनाव में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ चुनाव लड़ा। इस चुनाव में करीब 40 हजार वोटों से पारुल चुनाव हार गई थी। उपचुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उनको 2023 में मौका नहीं दिया। इस कारण उनकी नाराजगी बनी थी। राजनैतिक चर्चाओं के अनुसार, पारुल साहू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications