नदी से निकलकर भारी—भरकम मगरमच्छ खेतों में कर रहा तफरी, महीनों से रेस्क्यू टीम को छका रहा

देवरी के सुखचैन नदी में एक मगरमच्छ यहां के रहवासियों और किसानों का चैन छीने हुए है। यह आसपास किसानों के खेतों में पहुंच जाता है। भारी-भरकम मगरमच्छ को लेकर इलाके में दहशत फैली हुई हैं।

मगरमच्छ


मप्र के सागर जिले के देवरी में सुखचैन और झुनकु नदी निकली हुई है। इन नदियों के जुड़ाव पर एक मगरमच्छ डेरा जमाए हुए है। यह कई महीनों से आसपास के इलाके में दहशत का पर्याय बना हुआ है। वन विभाग जब-जब इसको पकड़ने के लिए जाती है, यह मगर उन्हें छकाकर नदी के पानी में समा जाता है।

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार सुखचैन नदी के संगमघाट पर नदी किनारे करीब 8 फीट लंबाचौड़ा मगरमच्छ डेरा जमाए है। यह आसपास के रहवासी इलाकों में लोगों के लिए दहशत का कारण बना हुआ है। लंबे समय से झुनकु और सुखचैन नदी के संगमघाट पर आ जाता है, यह आसपास के खेतों में भी पहुंच जाता है।

बीते रोज इसके देखने जाने पर वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। जब अधिकारी पहुंचे तो मगरमच्छ घ​नी झाड़ियों के पास बैठा था। जब तक उन्होंने टीम को पकड़ने के लिए बैठा यह फिर से सरपट नदी में समा गया। टीमें इंतजार करती रही, लेकिन यह घंटे भर तक पानी से फिर बाहर नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+