Sagar News: रहली ज्योति पटेल सियासी मामले में कुर्मी क्षत्रिय समाज की एंट्री, सागर IG से हाईलेवल जांच की मांग

Sagar news: मध्य प्रदेश के सागर रहली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल और मंत्री गोपाल भार्गव के बीच मचा बवाल बढ़ता ही जा रहा हैं। दोनों तरफ से बयानों के तीर चल रहे है। अब तो ज्योति के समर्थन में कुर्मी-क्षत्रिय समाज भी मैदान में उतर आया।

बीते दिनों पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सागर पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों और पुलिस से भी मुलाकात की थी। ज्योति पर हुए हमले को लेकर उन्होंने गोपाल भार्गव पर कई आरोप लगाए। इसके बाद अगले दिन कुर्मी क्षत्रिय समाज की भीड़ आईजी दफ्तर पहुंच गई।

Sagar-news-rehli-congress-candidate-jyoti-patel-incident

समाज के लोगों ने ज्योति के समर्थन में आईजी से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि जब घटनाक्रम हुआ तो फ़ौरन उसके बाद ज्योति ने सोशल मीडिया पर लाइव हमले की बात जनता से बताई थी।

जब जनता के सामने सच्चाई पहुंची तो मंत्री गोपाल भार्गव ने तिलमिलाते हुए बेबुनियाद आरोप ज्योति पर लगाने लगे। समाज के लोगों ने कहा कि निष्पक्ष जांच न होने पर आन्दोलन किया जाएगा। यह घटना राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखते हुए सामजिक रूप में ली जाना चाहिए। नारी शक्ति का अपमान भी हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+