Sagar News: आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, खेत में लकड़ी काट रहे पिता-पुत्र की मृत्यु
Sagar News: मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी है। शनिवार को सागर में गाज गिरने से पिता-पुत्र की मौत हुई है।
जानकारी मुताबिक देवरी थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया पाठक मे पिता पुत्र पेड़ काटने गये हुए थे। तभी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए पिता पुत्र पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी आसमानी आफत का कहर देखने को मिला। जहां पेड़ पर बिजली गिर गई।

जिसमे राजेश पिता परसोत्तम अहिरवार उम्र 25 वर्ष और परसोत्तम पिता खूबे अहिरवार उम्र 70 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जब पिता पुत्र देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन दोनों की ढूढने खेतों की तरफ गये। जहां पिता पुत्र पेड़ के नीचे डले थे।
आननफानन मे टैक्टर की सहायता से दोनों को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही मृतकों के परिजनों ने बताया कि राजेश की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। जहां उसका एक साल का मासूम बच्चा भी है।
वही घटना के बाद से परिवार मे मातम छाया है। मानों जैसे दुखों का पहाड़ ढूढ पड़ा हो। मामले की सूचना देवरी थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची देवरी थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications