Sagar में ट्रिपल मर्डर, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मां और दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या, मचा कोहराम

Sagar Triple Murder: मध्य प्रदेश के सागर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मंगलवार की देर रात ट्रिपल मर्डर की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां तीन मंजिला घर में दो मासूम बच्चे और उनकी मां की गला रेतकर नृशंस हत्‍या कर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी है।

सागर में मंगलवार देर रात तीन मंजिला मकान में मां व उसकी दो बेटियों के खून से लथपथ शव मिले हैं। जहां घटना हुई, वहां सामने ही 200 मीटर दूर पुलिस कंट्राेल रूम है। वारदात का पता उस समय चला, जब पति रात में घर पहुंचा। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।

Sagar Triple Murder

नेपाल पैलेस निवासी विशेष पटेल जिला अस्पताल में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। रात 10:50 बजे उन्होंने ससुरालवालाें काे मोबाइल पर जानकारी दी कि पत्नी वंदना (32), बड़ी बेटी अवंति (8) और छोटी बेटी अन्विका (3) की किसी ने हत्या कर दी है। जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

रात करीब 10.30 बजे पति जब घर पहुंचा, तो घर के दरवाजे खुले मिले। अंदर देखा तो पत्नी व बड़ी बेटी की लाश किचन और छोटी बेटी का शव बेडरूम में नीचे पड़ा था। तीनों के सिर से खून बह रहा था। घटना स्थल को देख लग रहा है कि सिर दीवार में मारने के साथ धारदार हथियार व पेंचकश से सिर गले और शरीर के अन्य हिस्सों में वार किए गए। कमरे और किचन में चारों तरफ खून बिखरा था।

मृतका वंदना पटेल के भाई चिराग पटेल के जानकारी अनुसार पुलिस रात 2.30 बजे तक घटना स्थल की जांच करती रही और सबूत जुटाती रही। हांलाकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि तीनों की हत्या क्यों की गई और किसने की है। वारदात के समय मृतका का पति जिला अस्पताल में ही मौजूद था। माता-पिता और बेटियों के अलावा मृतका की सास भी उनके साथ रहती थी। लेकिन, कुछ दिन पहले वह इलाज के लिए कराने भोपाल चली गई थीं।

पुलिस कंट्रोल रूम के पास हुई मां और बेटियों की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए देर रात तक पति से पूछताछ करती रही। इस दौरान उस पर कर्ज होने की बात भी सामने आई है। साथ ही पुलिस को पता चला है कि विशेष एक छोटा भाई प्रवेश है जो दमोह पीडब्ल्यूडी में नौकरी करता है। वहीं, विशेष के पिता भी पीडब्ल्यूडी से रिटायर है। रिटायरमेंट में बाद पिता को जो पैसे मिले थे, उन्हें लेकर दोनों भाइयों में अनबन चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+