Sagar News: कर्ज की मजबूरी और दिल दहला देने वाली मौत, सरकारी शिक्षक दंपत्ति सुसाइड केस में आया नया मोड़
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शासकीय स्कूल के एक टीचर ने ने सूदखोरों से परेशान होकर पत्नी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली है। दंपति ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोंजा स्थित मकान में फांसी लगाकर जान दी है। सुसाइड नोट से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि दंपति ने कर्ज लिया था और वे सूदखोरों से परेशान थे।
आत्महत्या के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में मृतक दंपती सुसाइड नोट लिखकर गए थे।

मृतक शिक्षक का नाम रामविलास शुक्ला (55) और उनकी पत्नी का नाम वंदना शुक्ला (50) था। रामविलास जनकपुर प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे और केसली में रहते थे। वे सोमवार को पत्नी के साथ सागर जाने का कहकर घर से निकले थे। जब वे नहीं लौटे तो घर वालों ने ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मोबाइल लोकेशन के सहारे सिरोंजा स्थित उनके मकान पर पहुंची। जहां पर दंपति के शव मंगलवार को फांसी के फंदे पर लटके मिले। मिली जानकारी अनुसार वे यह मकान सालभर पहले ही बेच चुके थे, लेकिन खरीदार से कहकर उन्होंने एक कमरा किराए पर ले रखा था। इस मकान की बाहरी दीवारों पर कबीर के दोहे लिखे हुए हैं और पति-पत्नी अक्सर इस मकान में रुकने आया करते थे।
दोनों शवों के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें टीचर ने अपने ऊपर कर्ज का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि वो कर्ज को लेकर तनाव में थे। नोट में शिक्षक ने योगेंद्र राजपूत, महेंद्र सिंह व राजाराम गौड़ पर पैसों के लिए धमकाने का आरोप लगाया। शिक्षक के मुताबिक योगेंद्र कर्ज पर 10% महीना ब्याज वसूलता था और उन्हीं की धमकियों की वजह से शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी।
मृतक के बड़े भाई उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि रामविलास प्लाटिंग का काम भी करते थे। उन्होंने सिरोंजा में किसी के साथ पार्टनरशिप में प्लाटिंग भी की हुई थी, इसी दौरान वे सिरोंजा में चल रही अवैध कॉलोनियों के जाल में फंस गए थे। अवैध कॉलोनियों में खरीदे गए प्लॉट की वजह से कई बार सौदे फेले हुए। घाटा होने पर कर्ज लेना पड़ा। इस दंपति की कोई संतान नहीं थी। दरअसल कुछ साल पहले उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई थी और तब से परिवार में ये दोनों ही थे।
घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा पीछे से खुला हुआ था। अंदर रामविलास और उनकी पत्नी वंदना के शव फंदे पर रस्सी से अलग-अलग लटके हुए थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications