Sagar News: पहले शादी की, फिर प्रेमिका के साथ फांसी लगा ली, एक सप्ताह पहले हुई थी शादी
Sagar News: सागर जिले में एक नई नवेली दुल्हन शादी के हफ्तेभर बाद ही विधवा हो गई। उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोनों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। युवक की शादी हफ्तेभर पहले ही हुई थी।
सागर के देवरी थाना क्षेत्र में नारानपुर के जंगल में शनिवार दोपहर लड़का-लड़की के शव पेड़ पर फंदे से झूलते हुए मिले हैं। मृतकों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया था।

जानकारी मुताबिक 18 साल के एक प्रेमी युवक और 17-18 साल की प्रेमिका ने नारायणपुर गांव से कुछ दूर सरदई बीट के जंगल में सागौन के पेड़ से दोनों प्रेमी और प्रेमिका ने नायलॉन की रस्सी से फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखे गए। इस घटना की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई।
पुलिस थाना देवरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए लोग जंगल जा रहे थे। तभी रास्ते में दोनों लड़का और लड़की की लाश पेड़ पर लटकती हुई देखी गई है।
जिसकी सूचना पुलिस थाना देवरी को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ पर से उतरवाया और उनकी शिनाख्त की। जिसमें रामावतार आदिवासी उम्र 18 साल निवासी गांव नारायणपुर और रानू गौड़ उम्र 17 से 18 साल ग्राम नारायणपुर निवासी की रूम में पहचान हुई है।
क्षेत्र में जन चर्चा अनुसार मृतकों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमी रामावतार की शादी 19 अप्रैल को परिजनों ने कर दी थी और एक मई बुधवार को उसकी नव विवाहिता पत्नी मायके चली गई। इसी बीच शनिवार को प्रेमी रामावतार और प्रेमिका रानू ने सागौन के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्रधान आरक्षक तरवर सिंह ने बताया कि मामले में मार्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications