Sagar: मकरोनिया के बाद अब राजघाट रोड पर 'मेनपानी' में नया 'उपनगर' तैयार

मेनपानी सागर का नया उपनगर बनकर तैयार हो गया है। यहां पीएम आवास के तहत 500 आवास के अलावा 200 एलआईजी, एमआईजी आवास सहित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी निर्माण किया गया है।

 Sagar: मकरोनिया के बाद अब राजघाट रोड पर मेनपानी में नया उपनगर तैयार

सागर के मेनपानी में शहर का एक और अत्याधुनिक सर्व सुविधायुक्त उपनगर तैयार हो गया है। जिसमें शीघ्र ही शहर की 1.5 प्रतिशत आबादी निवास करेगी। मेनपानी आवासीय परिसर में समस्त अत्याधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं साथ ही शहर तक आने के लिए सिटी बस भी उपलब्ध रहेगी।

नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि सागर शहर को शीघ्र ही एक अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त उपनगर मिलने जा रहा है, जिसमें 500 से अधिक आवास उपलब्ध होंगे। जिनमें 500 परिवार निवासरत होगे। शुक्ला ने बताया कि इस अत्याधुनिक आवासीय परिसर में आवास के साथ-साथ 2 दर्जन से अधिक दुकानों का शॉपिंग कंपलेक्स भी तैयार कराया गया है। जिसमें आवास में निवास करने वालों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। सभी दिनचर्या की आवश्यक चीजें आवासीय परिसर में ही उपलब्ध रहेंगी।

 Sagar: मकरोनिया के बाद अब राजघाट रोड पर मेनपानी में नया उपनगर तैयार

उनकी ही आवासीय परिसर में स्थित शॉपिंग कंपलेक्स में मिल सकेंगी
निगम कमिश्नर शुक्ला ने बताया कि मेनपानी आवासीय परिसर में ईडब्ल्यूएस आवासों के साथ-साथ एलआईजी के 48 फ्लैट, एमआईजी के 105 प्लाट, एलआईजी के 169 प्लाट उपलब्ध है जो कि लगभग सभी विक्रय किए जा चुके हैं । उन्होंने बताया कि इसी प्रकार आवासीय परिसर में 24 दुकानें व्यवसायिक कांप्लेक्स में बनाए गए हैं जिसमें समस्त दिनचर्या का सामान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि आवासीय परिसर की सुरक्षा के लिए न केवल चारों तरफ से बड़ी बाउंड्री वॉल बनाई गई है, बल्कि संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। साथ में मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड रूम एवं सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध रहेंगे।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया है
उन्होंने बताया कि इस आवासीय परिसर में स्पोर्ट्स कंपलेक्स, स्विमिंग पूल, 9 पार्कों में 10 फब्बारे लगाए गए हैं।
श्री शुक्ला ने बताया कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन एवं लॉन टेनिस को भी तैयार किया गया है, इसके अतिरिक्त जिम भी लगाया गया है। आवासीय परिसर का मुख्य गेट भव्य एवं आकर्षक बनाया गया है।

Recommended Video

    सागर: लाडली बहना पर चढ़ी सियासत पर क्या बोलती है महिलाएं,देखें ख़ास रिपोर्ट

    सिटी बसों का संचालन किया जाएगा, परिवहन की सुविधा मिलेगी
    उन्होंने बताया कि आवास के रहवासियों के लिए सागर शहर तक आने के लिए शीघ्र ही 30 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। जो कि मेनपानी आवासीय परिसर से लेकर सागर की विभिन्न स्थानों तक यह बस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। श्री शुक्ला ने बताया कि संपूर्ण अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त आवासीय परिसर का निर्माण इंजीनियर अनुराग सोनी द्वारा कराया जा रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+