बस और बाइक का सफर करते पकड़े गए नागराज, इन्हें देखकर लोगों के उड़े होश
सागर जिले के राहतगढ़ से सागर आने वाली एक बस में घोड़ा पछाड़ प्रजाति का 5 फीट लंबा सांप मौजूद थे। सवारियों ने जैसे ही उसे देखा तो भगदड़ मच गई और लोग दहशत में आ गए। इधर सागर जिला अस्पताल परिसर में एक बाइक से कोबरा का रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के सागर में एक सवारी बस में यात्रियों के बीच एक खतरनाक सांप करीब 40 किलोमीटर तक सफर करता रहा। राहतगढ़ इलाके से महक ट्रेवल्स की बस सवारियों को लेकर सागर आई थी। सांप पर जैसे ही नजर बड़ी तो लोग की धड़कन बढ़ गई और दौड़-कूंदकर लोग बस से बाहर उतर आए। इधर जिला अस्पताल के पीछे सड़क किनारे खड़ी बाइक में एक कोबरा सांप घुस गया, जिसे लोगों ने देख लिया था। स्नैक कैचर को बुलाकर दोनों सांपों का रेस्क्यू किया गया है।
Recommended Video
जानकारी अनुसार स्नैक कैचर लक्ष्मण पवार के पास राहतगढ़ बस स्टैंड से फोन आया था कि यहां बस में सांप घुसा हुआ है। करीब 15 मिनट बाद वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बड़ी ही सफाई से बस की पीछे की सीट के यहां से करीब 5 फीट लंबे सांप को पकड़ लिया। लक्ष्मण पवार ने बताया कि यह सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है। यह काफी तेज और खतरनाक होता है। यह फुर्ती के साथ इंसनों पर हमला कर देता है। गनीमत रही बस में किसी सवारी पर इसने हमला नहीं किया है।
बाइक में जा घुसा सांप, फन फैलाए फुफकारता रहा
जिला अस्पताल के पीछे स्थित खेतों की तरफ से एक मोटा कोबरा प्रजाति का सांप सरसराते हुए सड़क के दूसरी और पहुंचा और एक बाइक के मास्क के यहां से इंजन के आसपास जा घुसा। बाइक मालिक ने सांप को बाइक में घुसते देखा तो लकड़ी ने निकालने का प्रयास किया था, लेकिन सांप गुस्से से फुफकारने लगा। मौके से किसी ने अकील बाबा को फोन लगाया तो कुछ ही देर में वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद सांप को बाइक के इंजन के पास से हटाया तो वह मास्क और हैंडिल पर जा बैठा। हालांकि बाद में उसका सफल रेस्क्यू कर लिया गया। अकील ने बताया कि गनीमत रही कि बाइक सवार ने उसे देख लिया था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications