हे भगवान! सभा में मां ने बीमार बच्चा फेंका, सुरक्षित, CM ने बुलाकर मदद कराई

सागर में सीएम की सभा में एक महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को गोद से उठाकर फेंक दिया। गनीमत रही शिशु सकुशल रहा। इधर अफरा-तफरी के बीच सीएम ने शिशु के माता-पिता को बुलाकर उनसे समस्या पूछी। बच्चे के इलाज कराने के निर्देश दिए

सीएम की सभा में एक परेशान महिला ने बच्चा फेंक दिया, सीएम ने बुलाकर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सागर आए थे। उनकी सभा के दौरान एक परेशान महिला ने सुरक्षाकर्मियों से खूब मिन्नतें की, लेकिन उन्हें मंच के पास भी नहीं फटकने दिया। परेशान होकर महिला ने अपने बीमार शिशु को बैरीकेट्स के अंदर फेंक दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सीएम को पता चला तो उन्हें मंच के पास बुलाया। सीएम ने महिला की समस्या को हल कराने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।

रविवार को मदर्स-डे भी था, इसी दिन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कुशवाहा महासभा के सम्मेलन में शिरकत करने सागर आए थे। उनकी सभा में जिले के सहजपुर के रहने वाले मुकेश पटेल और उनकी पत्नी भी सागर आईं थी। उनका बच्चा करीब छह महीने से बीमार है। उसके ​इलाज में कोई मदद न मिलन के बाद वे सीएम से मदद मांगने आई थी, लेकिन पुलिस ने उनको मिलना तो दूर मंच के पास तक नहीं फटकने दिया। इधर से उधर दौड़ाया गया तो एक मां ने बच्चे को बचाने के लिए उसकी जान ही दांव पर लगा दी। उसने बच्चा भरी सभा में बच्चे को दूर फेंक दिया। ​पब्लिक के गनीमत रही बच्चा सीधे जमीन पर नहीं गिरा।

Sagar: सभा में महिला ने बच्चे को दूर फेंका,CM ने मदद कराई

अफरा-तफरी मची तो सीएम ने मंच पर बुलाया
महिला द्वारा ​अपने बच्चे को फेंके जाने के बाद उसकी आंखे छलछला उठीं। इधर लोगों में अफरा-तफरी सी मच गई। सीएम ने मंच से निर्देश दिए कि महिला और उसके बच्चे को मंच के पास लाओ। जैसे ही महिला शिशु को लेकर पति के साथ पहुंची, सीएम खुद नीचे पहुंचे और महिला से बात कर उसकी समस्या पूछी बताया गया कि बच्चा बीमार है, जिसका इलाज कराने छह महीने से भटक रही है। सीएम ने कलेक्टर से उसकी पूरी मदद करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+