Sagar News: मंत्री का खून से होगा तुलादान, सागर में एक दिन में सबसे अधिक रक्तदान का रिकॉर्ड
मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें 1374 यूनिट लोगों ने रक्तदान किया। बीते रोज 819 यूनिट रक्तदान हुआ था, जो प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

मध्य प्रदेश के सागर में आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड रक्तदान किया गया है। सागर का ब्लड बैंक फुल होने के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल भी ब्लड पहुंचाया गया है। शनिवार को मंत्री भूपेंद्र सिंह का जन्मदिन है, डोनेट किए गए रक्त से कार्यकर्ता उनका तुलादान करेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन 20 मई के पूर्व आयोजित 3 दिवसीय रक्तदान शिविर के दूसरे दिन सागर जिले के ब्लड बैंकों की भंडारण क्षमता पूरी हो गई। तीसरे दिन भोपाल के हमीदिया अस्पताल स्थित ब्लडबैंक की टीम को सागर बुलाया गया है। शुक्रवार को करीब 300 यूनिट से अधिक ब्लड भोपाल भेजा गया है। इधर कुल तीन दिन में 1374 यूनिट से अधिक समाजसेवियों, ब्लड डोनर, भाजपा कार्यकर्ता, निगम कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों, प्रदेश के अन्य जिलों से आए महिला-पुरूषों ने रक्तदान महायज्ञ में हिस्सा लिया। बता दें कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान की परंपरा साल 2012 से प्रारंभ की गई थी, तब से अब तक करीब 8 हजार यूनिट ब्लड डोनेशन किया जा चुका है।
Recommended Video
कटरा बाजार में होगा रक्त से मंत्री का तुलादान
मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह व सागर महापौर संगीता डॉ. सुशील तिवारी ने बताया कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर 20 मई को तीनबत्ती स्थित म्यूनिसिपल स्कूल के पास शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका रक्त से तुलादान करेंगे, इसके बाद ब्लड को जिला अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications