Sagar News: भांजे को संपत्ति का वारिस बनाने, मामा ने सौतेले भांजे को दी दर्दनाक मौत
सागर जिले के बंडा थाना के मोकलमऊ गांव में एक युवक सड़क पर मृत अवस्था में मिला था। उसके पिता के साथ सौतेला मामा थाने में भांजे की हत्या की फरियाद लेकर पहुंचा था। पड़ताल में खुद मामा ही भांजे का कातिल निकला।

बंडा एसडीओपी शिखा सोनी और टीआई नवल आर्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 3 मई को बरा चौकी इलाके के मोकलमऊ गांव में समरजीत सिंह लोधी मृत अवस्था में सड़क पर मिला था, उसके गले में धारदार हथियार से हमला किया गया था। मृत के पिता और उसके सौतेले मामा ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। मामा रज्जू पिता विश्राम सिंह निवासी पटनाखुर्द दमोह ने बताया था कि उसके भांजे को गांव के ही दो युवक कल्लू और घूमन ने मारा है। उसने सड़क पर भांजे का शव फेंकते हुए देखा था। पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ पड़ताल की तो उनका इस हत्याकांड से कोई लिंक नहीं मिल रहा था।
Recommended Video

पुलिस ने सख्ती से पूछा तो मामा ने जुर्म कबूल लिया
एसडीओपी शिखा सोनी के मुताबिक पुलिस को मृतक के सौतेले मामा रज्जू सिंह लोधी की बताई कहानी और घटना में उसका हाथ होने का शक हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने सौतेले भांजे की हत्या करना स्वीकार लिया।
एक लग्न समारोह से बाइक पर साथ लाया था
आरोपी मामा रज्जू ने बताया कि वह सौतेले भांजे समरजीत को लग्न कार्यक्रम से बाइक पर साथ में बहन के घर लेकर पहुंचा था। शराब के नशे में किसी बात पर विवाद हुआ तो भांजे ने उसे थप्पड़ मार दिया। वह वहां से चला गया, लेकिन रात में फिर वापस आया और कुल्हाड़ी से समरजीत के गले पर दो वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। वह अपने सगे भांजे को संपति का वारिस बनवाना चाहता था।












Click it and Unblock the Notifications