SagarNews: किसान ने जोता खेत, निकल आया ‘बम', अंग्रेजों के समय से मिट्टी में दबा था
सागर में लखनी गांव में एक किसान को मिट्टी में दबा अंग्रेजों के समय का बम मिला है। बम काफी शक्तिशाली था, जिसे बीडीएस ने सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राजघाट के पास लखनी गांव में एक किसान के खेत में बड़ा बम मिल था। इसके बाद किसान और गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी गई। डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और उसने बम होने की पुष्टि की थी। बम की सूचना मिलते ही एसडीएम पवन देहारिया, सीएसपी कृष्ण पाल सिंह, मोती नगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बम निरोधक दस्ते के प्रभारी विनय तिवारी को जानकारी भेजी गई थी। बीडीएस की टीम ने लखनी में मौके पर पहुंचे और बम को वहां से उठा कर सुरक्षित जगह पर ले गए और उसे डिफ्यूज किया।
Recommended Video
गोलाबारी के दौरान यह बम यहां गिरा होगा
बीडीएस के प्रभारी विनय तिवारी के अनुसार 10 किलो वजन का यह बम अंग्रेजों के समय का है। बम 12 इंच लंबा और दो इंच मोटा था। संभवतः अंग्रेजों के समय में गोलाबारी के दौरान यह बम यहां गिरा होगा, लेकिन विस्फोट नहीं हो पाया होगा और मिट्टी में दब गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications