MP: अर्धनग्न होकर सरें भरकर मंच तक पहुंचे ग्रामीण, मंत्री ने बात तक नहीं की
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह की विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई के पानी परियोजना का पानी उनके गांव तक लाने के लिए ग्रामीण अर्धनग्न होकर सड़क पर सरें भरते हुए, हाथ में पानी की बोतल लेकर लेटते हुए पहुंचे।

Madhya Pradesh के सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना का चौथी दफा भूमिपूजन किया गया। इस दौरान इलाके के कुछ गांवों को इस परियोजना का पानी दिलाने के लिए कुछ लोग अर्धनग्न हालत में सड़क पर लेटकर, (सरे भरकर) जैसीनगर में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

सागर के जैसीनगर में भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के बैनर तले जैसीनगर तहसील में किसानों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट सिंचाई मंत्री, कृषि मंत्री कमल पटेल एवं राजस्व परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत शामिल हुए। बुजुर्ग किसानों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया गया। इधर इलाके के कुछ गांवों के किसानों ने बस स्टेंड से अर्ध नग्न होकर, हाथो मे पानी की बोतल लेकर, जमीन पर लोटकर (सरें) भरकर मंच तक पहुंचे। उनकी मांग थी कि जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना जिसका आज तीसरी दफा भूमिपूजन था, उसका पानी उनके गांवो साजी, किल्लाई, रमपुरा, सेमाढाना, सत्ताढा़ना, सागोनी, चैनपुरा को सिंचाई परियोजना से पानी दिया जाए।
डूब क्षेत्र में जमीनों का चार गुना मुआवजा दिया जाए
इलाके के किसानों की सरी मांग थी डूब क्षेत्र को केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए। उनकी तीसरी मांग है कि किसानों का सारा कर्जा माफ किया जाए। सभी फसल की MSP स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार सीटू प्लस 50 के आधार पर गारंटी कानून बनाया जाए। किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी मांगे और समस्याएं सुनानी चाही तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया और धक्का देकर किनारे कर दिया गया।
Recommended Video
अर्धनग्न प्रदर्शन में यह शामिल थे
सड़क पर सरे भरकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वालों में संदीप ठाकुर, सीताराम ठाकुर, रविन्द्र सिह, गब्बर सिह, सूरज सिह, शिवकांत, सीताराम कुर्मी, संतोष पटेल, दिनेश ठाकुर शेरसिह ठाकुर, अभय राजपूत शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications