Sagar election result 2023: सागर में भी बीजेपी की आंधी में कांग्रेस ढेर, सिर्फ बीना में मिली जीत

Sagar election result 2023: मध्य प्रदेश सरकार में तीन सिटिंग ताकतवर मंत्रियों वाले सागर जिले में भी कांग्रेस का दम निकलता दिखा। सिर्फ बीना सीट पर बड़ी मुश्किल से कांग्रेस जीत का स्वाद चख सखी।

पिछले चुनाव 2018 में कांग्रेस ने जिले की दो विधानसभाओं में जीत हासिल की थी, वहीं बीजेपी ने 6 पर कब्ज़ा जमाया था। जिसमे देवरी विधानसभा से कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हर्ष यादव, तो बंडा से तरवर लोधी जीते थे।

इस बार जब वोटों की काउंटिंग शुरू हुई तो खत्म होते-होते बड़ा उलटफेर देखने को मिला हैं। दो बार से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव को बीजेपी प्रत्याशी ब्रजबिहारी पटेरिया ने 27441 वोटो से हराया, वहीं बंडा से कांग्रेस विधायक तरवर लोधी को वीरेंद्र लोधी ने 36072 वोट से शिकस्त दी।

Sagar-Election-Result-2023-final-Update-vote-counting

सागर विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी और विधायक शैलेंद्र जैन ने अपनी बहु निधि जैन को 15021 वोट से परास्त किया। रहली विधानसभा में मध्यप्रदेश के निर्वतन मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 72041 वोट से पराजित किया।

वही सुरखी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के निर्वातन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नीरज शर्मा को 2143 वोटो से पराजित किया। बीना विधानसभा इस्क्लौता ऐसा क्षेत्र रहा, जहां सागर जिले में कांग्रेस जीत सकी। कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला सप्रे ने बीजेपी प्रत्याशी और विधायक महेश राय को करीब 6000 वोटो से हराया।

खुरई विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी एवम् मध्यप्रदेश सरकार के निर्वर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा राजपूत को 50577 को शिकस्त दी है।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी एवम् विधायक प्रदीप लारिया ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को 14449 वोटो से पराजित किया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+