Sagar News: दरोगा को कुत्ते से कटवाया, पुलिस को रोकने गेट भी बंद कर लिया था
सागर जिले के विनायका थाना प्रभारी धन्नू सिंह पर एक आरोपी के परिजन ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने भी टीआई साहब के पैर को जबड़े में जकड़ लिया। बाद में थानेदार ने अस्पताल पहुंचकर रैबीज के इंजेक्शन लगवाए।

कभी-कभी अजब-गजब मामले सामने आ जाते हैं। मप्र के सागर जिले में विनायका थाना प्रभारी पर जांच के दौरान एक परिवार ने कुत्ता छोड़ दिया। आरोपी को थाने ले जाने से रोकने के लिए दरोगाजी को कुत्ते से कटवा दिया। टीआई आरोपी के घर से सीधे अस्तपताल पहुंच गए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी के एक मामले की जांच करने विनायका थाना प्रभारी धन्नू सिंह जमुनिया गांव निवासी प्रवीण जैन के घर गए थे। प्रवीण के खिलाफ एक महिला ने जालसाजी का केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के लिए प्रवीण को टीआई सिंह थाने ले जाने लगे तो परिवार की महिलाएं सामने आ गईं और गेट बंद कर टीआई को पति को ले जाने से रोकने लगीं।
Recommended Video

पुलिस दबाव में नहीं आई तो पालतू कुत्ते को छोड़ दिया
पुलिस को रोकने में जब परिवार की महिलाओं को लगा कि वे रोक नहीं पाएंगी तो उन्होंने पुलिस टीम पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने सीधे टीआई धन्नू सिंह का पैर जबड़े से जकड़ लिया, जिस कारण घाव बन गया और पैर से खून बहने लगा। बमुश्किल कुत्ते हो हटाकर पुलिस टीम घर से बाहर निकल पाई। टीआई को रैबीज के इंजेक्शन भी लगवाने अस्पताल तक जान पड़ा। मामले में प्रवीण व परिजन पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications