दिग्विजय सिंह जिस टूटे ढाबे को देखने गए थे, उनके मुंह फेरते ही फिर तोड़ा
दिग्विजय सिंह जिस टूटे ढाबे को देखने गए थे, रात में फिर चला दी जेसीबी...कांग्रेस पदाधिकारी है ढाबा। दिग्गी ने अधिकारियों पर मंत्री के नौकर बनकर काम करने का लगाया था आरोप।


दिग्गी ने भूपेंद्र सिंह के नौकर बनकर काम करने का लगाया था आरोप
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने खुरई के एसडीएम और एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये मंत्री भूपेंद्र सिंह के नौकर बनकर काम कर रहे हैं। जितना प्रतिशोध इस सरकार में देखा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। पुलिस कोर्ट में चालान और डायरी पेश नहीं कर रही है। मंत्री के इशारे पर सब हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications