Sagar: सेंट्रल जेल में बंद कैदी कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव दी गई है। 55 वर्षीय से पैसेंट सेंट्रल जेल का बंदी है। उसे बुखार व अन्य दिक्कत के चलते मेडिकल कॉलेज लाया गया था। कोरोना के संदिग्ध लक्षणों के चलते उसकी जांच कराई गई थी।

मध्य प्रदेश के सागर संभागीय मुख्यालय पर लंबे समय बाद कोरोना का केस सामने आया है। चिंता की बात यह है कि हर बार की तरह इस सेंट्रल जेल सागर से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। बीएमसी से मिली जानकारी अनुसार सेंट्रल जेल में बंद 55 वर्षीय एक कैदी का कोरोना सैंपल कराया गया था, उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे बीएमसी में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications