'क्लासमेट को चढ़ा इश्क का भूत'!, लड़की के सामने लेकर पहुंच गया पिस्टल', Sagar central university में सब दंग
Sagar central university: मनचलों का भरोसा नहीं कि वो अपने मंसूबों को पूरा करने किस हद तक चले जाए। मध्य प्रदेश की एक मात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फ़िल्मी अंदाज में छेड़छाड़ करने एक युवक धमक पड़ता था। सारी हदें तब पार हो गई जब वो बैग में पिस्टल रखकर पहुंचा। क्लास में घुसकर धमकाते हुए लड़की को प्यार करने मजबूर करने लगा।
लड़की ने जब इस बात का विरोध किया, तो वह पिस्टल की नोक पर लड़की से मारपीट पर उतारू हो गया। मामला डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के वाणिज्य विभाग में यह घटना हुई। बीकॉम प्रथम वर्ष के एक छात्र पर संगीन आरोप लगे । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लिया।
आरोपी छात्र के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई हैं। इस घटना से विश्वविद्यालय कैम्पस में हड़कंप मच गया। आरोपी स्टूडेंट पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। घटना के बाद छात्रा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि कि पीड़िता और आरोपी दोनों विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं।

छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह सुबह कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में उसके ही क्लास में पढ़ने वाला आरोपी मिला और मुस्कुराने लगा। जिसके बाद मैं क्लास रूम में चली गई। क्लास रूम में आरोपी ने गालीगलौज करते हुए हाथ पकड़ लिया, विरोध किया तो उसने हाथ मरोड़ दिया साथ ही चाटे मारे, विवाद होते देख क्लास के अन्य छात्र बीचबचाव करने पहुंचे तो मोहित ने उनसे भी उनसे भी मारपीट की।
प्यार की सनक या कुछ और
सूचना पर प्रोफेसर और अन्य प्रबंधन मौके पर पहुंचा और छात्र को पकड़ा। उसे समझाइश देकर शांत कराया। वहीं बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल जब्त की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंदसिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी ने सूचना दी थी. कॉमर्स डिपार्टमेंट के एक स्टूडेंट के बैग में पिस्तौल निकाली है,सूचना पर हमारी टीम यूनिवर्सिटी पहुंची थी और आरोपी को थाने लेकर आए हैं उससे पूछताछ कर रहे हैं कि ये पिस्तौल उसे कहां से मिली और क्यों लेकर आया था ।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications