BMC: मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर ठगी, 35 हजार लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एक युवक ज्वाइन करने पहुंचा था। जब उसका नियुक्ति-पत्र देखा तो वह फर्जी निकला। युवक ने बताया कि भर्ती के लिए उससे एक व्यक्ति ने 35 हजार रुपए लिए हैं। बाद में वह युवक भी भाग गया।

मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के नाम पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। बीते रोज एक युवक नियुक्ति-पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा था। डीन कार्यालय में दिखाया और बोला कि उसे ज्वाइन करना है। पड़ताल की गई तो वह पत्र फर्जी निकला। युवक ने बताया कि उससे एक व्यक्ति ने नियुक्ति के नाम पर 35 हजार रुपए लिए हैं।
बीएमसी डीन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार दो दिन पहले रमाकांत दुबे नाम का युवक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन कार्यालय में ज्वाइन करने पहुंचा था। रमाकांत के पास एक नियुक्ति पत्र था। जांच में यह नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। जब बीएमसी डीन व अन्य कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि भर्ती के लिए उससे 35 हजार रुपए लिए गए हैं। बीएमीसी डीन कार्यालय में बैठे अफसर और कर्मचारियों ने रमाकांत से पूछताछ करना शुरू किया तो थोड़ी देर बाद वह डरकर बहाना बनाकर भाग गया।
Recommended Video
फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आया था युवक
रमाकांत दुबे नाम का एक युवक हमारे कार्यालय में एक नियुक्ति पत्र लेकर आया था। वह उसने गेट पर और अंदर आकर बताया कि उसकी नियुक्ति हुई है, उसे ज्वाइन करना है। जबकि बीएमसी में इस तरह की कोई भर्ती नहीं की गई थी। हमारे कर्मचारियों ने जानकारी दी थी। उसे जब बताया कि उसके हाथ में जो ज्वाइनिंग लेटर है, वह फर्जी है। पूछताछ के दौरान उसने यह जरूर बताया कि उससे किसी ने 35 हजार रुपए ठग लिए। बाद में वह भाग गया है।
- डॉ. आरएस वर्मा, डीन बीएमसी, सागर












Click it and Unblock the Notifications